पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahbad News Haryana News The State Government Is Paying Full Attention To Natural Farming Kailasho Saini

प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती की तरफ दे रही पूरा ध्यान: कैलाशो सैनी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाबैन | पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती की तरफ पूरा ध्यान दे रही है और सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती करने के लिए किसानों को ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दे रही है। पूर्व सांसद कैलाशो सैनी बाबैन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि खेती रासायनिक खाद, दवाइयों का प्रयोग कर तथा फसलों के अवशेषों को जलाकर मानव ने अपने जीवन को गंभीर मुश्किल में डाल लिया है। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध के अनुसार हमारे खान-पान तथा हवा में जहर मिल चुका है। मानव जाति इस संकट से बचने के लिए प्राकृतिक खेती की और अपना रूझान बढ़ाना होगा। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को आज देशभर के किसान इस पद्धति को तेजी से अपना रहे है देशभर में लगभग 40 लाख किसान इस पद्धति को अपना चुके हैं। वो दिन दूर नही जब किसान खेती में यूरिया, डीएपी खाद व दवाइयों का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद कर देेंगे।
खबरें और भी हैं...