- Hindi News
- National
- Ratia News Haryana News The State Government Is Positive On The Demands Of Private Schools Kundu
प्राइवेट स्कूलों की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार का रूख हुआ सकारात्मक: कूंडू
टोहाना| प्राइवेट स्कूलों की मांगो को लेकर प्रदेश सरकार का रूख सकारात्मक हुआ है तथा प्राइवेट स्कूलों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन भी आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने को तैयार हैं। यह बात हरियाणा प्राईवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने जारी विज्ञप्ति में कही। प्रदेश प्रवक्ता विनय वर्मा ने बताया कि प्राइवेट स्कूल संघ की ओर से दिए मांग पत्र में सबसे अहम मांगे स्कूलों को स्थायी मान्यता देने और एग्जिस्टिंग स्कूलों को जमीन संबंधी नियमों में ढील देकर मान्यता देने, मान्यता मिलने के बाद बार बार फॉर्म 2 न भरवाने तथा प्लज मनी तो तर्क संगत सीमा में निर्धारित करने को लेकर थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में चंडीगढ़ में एक बैठक हुई। जिसमें शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी प्रदीप डागर, रजनीश, अनिल नागर के अलावा प्रदेश के विभिन्न जिलो के शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी व प्राइवेट स्कूलों का प्रतिनिधित्व करने वाली पांच सदस्यीय कमेटी उपस्थित रही। प्रदेशाध्यक्ष सत्यवान कुंडू ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ दो दिवसीय बैठक के बाद पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया था। पांच सदस्य कमेटी अपनी मांगो को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों से मिले और अपनी मांगे रखी। हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक प्राइवेट स्कूलों को फायदा पहुंचे। विभिन्न प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन भी आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने का निर्णय लिया गया है। कुंडू ने प्राइवेट स्कूलों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि अब सरकार की मंशा ठीक है।