- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News The Strike In Chandigarh Postponed Due To The Virus Virus
काेराेना वायरस के कारण चंडीगढ़ का धरना स्थगित
करनाल | सीटू के जिला प्रधान सतपाल सैनी एवं जिला सचिव जगपाल राणा ने कहा कि कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के चलते सरकार ने सभी सरकारी आयोजनों को स्थगित कर दिया है। साथ ही ऐसे आयोजनों को भी रोकने के निर्देश दिए हैं, जिनमें लोग इकट्ठे होते हों। आशा वर्करों का धरना चंडीगढ़ में एमडी प्रभजोत से बातचीत होने उपरांत एवं कोरोना को महामारी घोषित करने के चलते स्थगित कर दिया है। चौथे दिन धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान सुदेश रानी ने की। जबकि संचालन सचिव सुमन सुभरी ने किया। सुमन ने बताया कि 15 मार्च को स्वास्थ्य ठेका कर्मचारियों का राज्यस्तरीय प्रदर्शन अंबाला स्थित स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आवास पर प्रदर्शन को भी स्थगित कर दिया है। वहीं 15 मार्च को होने वाले ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के उचाना स्थित उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के आवास पर प्रदर्शन को भी स्थगित कर दिया है। सीटू अब आंदोलनों को स्थगित करते हुए अपने सांगठनिक कामों को आगे बढ़ाने का काम जारी रखेगी।