पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bawal News Haryana News The Sun Came Out In The Day The Weather Changed In The Evening The Drizzle With Cold Winds

दिन में निकली धूप, शाम को बदला मौसम, ठंडी हवाओं के साथ हुई बूंदाबांदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम में एक बार फिर परिवर्तन हुआ है। दिन में धूप भी निकली तो शाम के समय अचानक तेज पश्चिमी हवाओं के साथ कुछ देर जिले में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है। हवा चलने की औसत गति भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के मध्य रही। वहीं पश्चिमी हवाओं के कारण एक बार फिर से दिन के समय भी हल्की ठंडक का अहसास रहा। लगातार बिगड़ रहे मौसम के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ गई। सरसों इस समय पकाव पर खड़ी है। इससे अगर बारिश भी होती है तो नुकसान ही होगा। फलियों में दाने झड़ जाएंगे। सूखी टहनियां भी टूटकर गिर जाएंगी। वहीं तेज हवा के कारण गेहूं की फसल भी बिछ जाएगी। इधर, कई जगह सरसों की कटाई भी शुरू हो गई है। उनको भी खराब मौसम की चिंता सता रही है।

रात्रि का न्यूनतम तापमान कुछ दिन रहेगा स्थिर : बावल कृषि अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बलबीर सिंह का कहना है कि यह जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, इस कारण दिन का तापमान तो बढ़ेगा, लेकिन रात्रि का न्यूनतम तापमान कुछ दिन स्थिर ही रहेगा। यानि 8 डिग्री के आसपास ही रहेगा। 14 मार्च के बाद से रात का न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है। वहीं 13 मार्च से फिर मौसम बदलेगा और दिन में धूप भी निकल सकती है।

रेवाड़ी में बुधवार को सुबह बूंदाबांदी के बाद दिनभर धूप रही। शाम को फिर मौसम बदलने व बादल छा जाने पर सर्द हवाएं चलने से हल्की ठंड रही। शाम 6:24 बजे नाईवाली से बदलते मौसम का दृश्य।
खबरें और भी हैं...