पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News The Temperature Dropped 4 Degrees Due To Intermittent Rain

रुक-रुक हो रही बारिश से तापमान 4 डिग्री लुढ़का

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले तीन चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से किसानों की करीब सवा लाख हैक्टेयर गेहूं की फसल खराब होने की कगार पर है।

बारिश व ओलावृष्टि से गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। वहीं दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया है। खेतों में पानी के जमा होने से किसानों को गेहूं की फसल के खराब होने की चिंता सताने लगी है। शनिवार को भी सुबह व दोपहर बाद झमाझम दस एमएम बारिश हुई। किसानों ने सरकार से गेहूं की फसल की गिरदावरी कराने की मांग की।

तापमान में आई चार डिग्री गिरावट : श्निवार को तापमान में चार डिग्री तक गिरावट देखने को मिली। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 19 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। तापमान में कमी आने के कारण वातावरण में एक बार फिर से ठंडक देखने को मिली। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार से मौसम के साफ रहने की बात कही है। विशेषज्ञों ने कहा कि सोमवार को बादल छाएंगे। उसके बाद तीन दिन फिर मौसम साफ रहेगा।

झांसा | शनिवार काे जमकर बरसे बदरा।
खबरें और भी हैं...