- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News The Thugs Hacked The Head Constable39s Phone And Removed 25 Thousand From The Account
हेड कांस्टेबल का फोन हैक कर ठग ने खाते से निकाले 25 हजार
शातिर ठग ने हेड कांस्टेबल के खाते से 25 हजार रुपए निकाल लिए । सदर थाना पिपली में कार्यरत हेड कांस्टेबल यादवेेंद्र सिंह ने बताया उसके बेटे ने गूगल पे के जरिए घर का दूसरा नंबर रिचार्ज किया था । इस दौरान शातिर ठग ने पता नहीं कैसे मोबाइल हैक कर यूपीआई कोड चोरी कर लिया । कुछ देर बाद ही मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने लगे । पांच-पांच हजार रुपए करके शातिर ठग ने 25 हजार रुपए खाते से निकाल लिए। जैसे ही खाते से पैसे निकलने के मैसेज फोन पर आने शुरू हुए तुरंत बैंक में संपर्क कर खाता ब्लॉक करवाया । शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर ठग की तलाश शुरू की है ।