पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News The Title Of Emperor Emperor Was Given To Harbhagwan

हरभगवान को दी महामूर्ख सम्राट की उपाधि

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

फ्रैंडस लाफिंग कल्ब हरियाणा संबंधित लाफ्टर क्लब इंटरनेशनल द्वारा होली मिलन समारोह के अंतर्गत महामुर्ख सम्मेलन यशस्वी योग एवं पंचकर्म संस्थान में किया। हास्यमेव जयते व हास्य द्वारा विश्व शांति की प्रार्थना के साथ महामूर्ख सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। महामुर्ख सम्मेलन में पं. अशोक शर्मा एडवोकेट मुख्य अतिथि व विशिष्ठ डॉ. विकास शर्मा राज, डॉ. एवी भारती, प्रसिद्ध हास्य कलाकार फूल सिंह, सुभाष वशिष्ठ, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेन्द्र गर्ग रोहट वाले ने की।

शहर के हंसोकड़ लोगों की जमात सम्मेलन में पहुंची। इन्होंने अपनी हास्य रचनाएं, चुटकले, कविताएं, गीत व गजलों द्वारा लोगों का मनोरंजन किया। महामूर्ख सम्मेलन में आए लोगों ने हंसी के रंगीन फव्वारे व बौछारों के साथ लगाए जमकर ठहाके। इस अवसर पर फ्रैंडस लाफिंग कल्ब हरियाणा द्वारा समाजसेवी हरभगवान रहेजा को महामुर्ख सम्राट की उपाधी से सम्मानित किया गया। क्लब के संस्थापक एवं चेयरमैन सतपाल सिंह अहलावत ने कहा कि हमारा उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं साम्रप्रदायिक सदभावना के लिए कार्य करना है। एडवोकेट अशोक शर्मा ने कहा कि हंसी खुशी के रंग बरसे, भाईचारा हमेशा मुस्कुराता रहे, यूं ही मेरा सोनीपत खिलखिलाता रहे। डॉ एवी भारती की हास्य कविताओं व एडवोकेट अशोक शर्मा के चुटकुलों पर जमकर ठहाके लगे। डॉ विकास शर्मा राज की शायरी ने भी खूब सरहाना बटोरी। सम्मेलन में सीताराम धवन,विनोद जांगड़ा, नवीन गर्ग, मोहम्मद शकील, रतन सिंह भाटिया के साथ विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इनामी कुश्ती दंगल 9 मार्च को थाना कला में

खरखौदा : थाना कलां में होली के अवसर पर 9 मार्च को कुश्ती दंगल आयोजित किया जा रहा है। जिसमें पहला इनाम 1लाख रुपए, दूसरा इनाम 51हजार रुपए व तीसरा इनाम 31हजार रुपए रखा गया है। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व सांसद दीपेंद्र व आजाद दहिया होंगे

अार्य नगर में मना हाेली मिलन समाराेह

साेनीपत | आर्य नगर में काॅलाेनी वासियाें ने होली मिलन समाराेह मनाया। समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता निखिल मदान इसमें मुख्य ताैर पर पहुंचे। कार्यक्रम में कलाकारों ने भव्य झांकी के माध्यम से लोगों को होली के उत्सव की झलक दिखाई। निखिल मदान ने कहा कि होली का त्यौहार वर्षों से आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। हम सबको आपसी द्वेष को भूलकर इस त्यौहार को मनाना चाहिए। मदान ने लोगों से केमिकल रंगो की होली ना खेलने की अपील की।

सोनीपत. महामूर्ख सम्मेलन में हरभगवान रहेजा को सम्मानित करते हुए।
खबरें और भी हैं...