पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News The Tradition Of Laddu Prasad Of Kurukshetra Will Begin From Holi Festival

होली पर्व से शुरू होगी कुरुक्षेत्र के लड्डू प्रसाद की परंपरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व से कुरुक्षेत्र के लड्डुओं को प्रसाद के रूप में पहचान दिलाने की परंपरा शुरू की जाएगी। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में पहली बार सांसद नायब सैनी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तर्ज पर होली महोत्सव का आगाज किया जाएगा।

इसे आने वाले समय में बड़ा स्वरूप दिया जाएगा। जिसमें फूलों की होली खेली जाएगी। छाबड़ा ने कहा कि जिस प्रकार आगरा की पेठे की मिठाई, मथुरा के पेड़े की विशेष पहचान है, ठीक इसी प्रकार इस होली के पर्व पर कुरुक्षेत्र के लड्डुओं के प्रसाद की पहचान दिलाने की रिवायत को शुरू होगी। इसका शुभारंभ सांसद नायब सैनी व गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद 10 मार्च को सुबह नौ बजे पुरुषोत्तमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर करेंगे। छाबड़ा ने बताया कि होली महोत्सव में सभी सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को आमंत्रित किया गया है। इतना ही नहीं शहरवासियों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आग्रह किया गया है।

लड्डू को मिलेगी विशेष पहचान : छाबड़ा ने कहा कि लड्डू प्रसाद की शुरुआत भी 10 मार्च को होली महोत्सव से की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के लड्डू का प्रसाद आने वाले समय में अपनी विशेष पहचान बनाएगा। ताकि दूर दराज से आने वाले लोग इस प्रसाद को बड़े चाव के साथ खरीदें। इन कार्यक्रमों के बाद पुरुषोत्तमपुरा बाग में ही दोपहर एक बजे भोजन प्रसाद का भी प्रबंध किया गया है।

खबरें और भी हैं...