- Hindi News
- National
- Gohana News Haryana News The Victim39s Ape Owner Pointed To The Dog Sandy Go Only Then He Bitten
पीड़ित का अाराेप-मालिक ने कुत्ते को इशारा करते हुए बोला-सैंडी गो, तभी उसने काट लिया
अगवानपुर गांव का पुलिस के पास पहुंचा अजब-गजब मामला
गन्नौर | शायद ही आपने सुना होगा कि कुत्ते के काटने पर कोई उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने पुलिस थाने पहुंच जाए। लेकिन, गन्नौर में बार-बार एक कुत्ते द्वारा काटे जाने से नाराज व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है। हालांकि पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
उपमंडल के अगवानपुर िनवासी मनोज कुमार ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने बच्चों के साथ ग्राउंड में अभ्यास करने गया था। तभी गांव का जगबीर सिंह (चुन्दा) अपने पालतू कुत्ते सैंडी के साथ आया। बच्चे कसरत कर रहे थे। जगबीर ने कुत्ते को इशारा करते हुए बोला- सैंडी गो। इसपर कुत्ता मनोज के बेटे की ओर लपका। यह देख मनोज बीच में अा गया। उसने बेटे को तो बचा लिया, लेकिन कुत्ते ने मनोज को कई जगह से काट लिया। मनोज का कहना है कि पहले भी इस कुत्ते ने उसके भाई और कई अन्य लोगों पर हमला किया है। इसके चलते कुत्ते के खिलाफ एफआईआर कराना चाहता है। थाना गन्नौर से हेडकांस्टेबल सतीश ने बताया कि अजब मामला देख पुलिस भी पसोपेश में पड़ गई। अंत में पुलिस ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।