पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News The Villagers Celebrated The Festival Of Colors With Enthusiasm

ग्रामीणों ने उत्साह से मनाया रंगों का त्याेहार फाग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अलेवा| क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ग्रामीणों द्वारा मंगलवार को भाभी देवर के रिश्ते के प्रेम का प्रतीक रंगों का त्याेहार फाग पूरी धूमधाम व उत्साह से मनाया गया। ग्रामीणों द्वारा इस वर्ष फाग के पावन त्याेहार पर युवाओं ने एक दूसरे के मुंह पर कीचड़ आदि न डालकर रंग व गुलाल लगाकर त्याेहार मनाया। भाभियों के मुंह पर गुलाल लगाया तो उन्होंने कपड़े के कोरड़े के साथ देवरों की पिटाई की। छोटे-छोटे बच्चों ने भी एक दूसरे पर रंगों की पिचकारी मारकर अपनी खुशी साझी की। ग्रामीण जयपाल, महेंद्र, महाबीर, नरेश, बलवान, सुरेश, कर्मवीर, राजा राम, रामजुआरी, दलेल, बनारसी, कुलदीप, सुरेंद्र ने बताया कि इस वर्ष लोगों ने रंगों के इस त्यौहार फाग को पूरी खुशी व बिना किसी भेदभाव के मनाया है।
खबरें और भी हैं...