- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News The Villagers Who Went To Conduct An Online House Hold Survey Did Not Give The Data As Nrc
ऑनलाइन हाउस होल्ड सर्वे करने गई टीम ग्रामीणों ने एनआरसी समझ डाटा नहीं दिया
{अभी तक 75 प्रतिशत काम हुआ, जिले में करीब 126531 घर, जिनमें से 94945 घरों का ऑनलाइन हाउस होल्ड सर्वे हो पाया
जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व वासो के सौजन्य से जिला की ग्रामीण पंचायतों में जल संबंधित ऑनलाइन हाउसहोल्ड सर्वे हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य गांव के प्रत्येक घर में पानी उपलब्ध कराना है इसलिए ग्रामवासी सर्वे टीम का सहयोग करें। अपेक्षाकृत सहयोग न मिलने से कार्य बाधित हो रहा है। इस माह के अंत तक सर्वे पूरा होना है। अभी तक 75 प्रतिशत कार्य हो पाया है। जिले में करीब 126531 घर हैं जिनमें से 94945 घरों का ऑनलाइन हाउसहोल्ड सर्वे हो पाया है। ग्रामीण एनआरसी के चलते डाटा देने से पीछे हट रहे हैं जिससे टारगेट पूरा होता नजर नहीं आ रहा।
वीरवार को परभोली गांव में टीम गई। जिला सलाहकार रजनी गोयल ने बताया कि जिले में 126531 घर हैं, जिनमें से 94945 घरों का ऑनलाइन हाउसहोल्ड सर्वे विभाग की वेबसाइट पर डाटा अपलोड हो चुका है जो 75 प्रतिशत है। इसी गांव में ग्रामवासियों के सहयोग न मिलने की वजह से कार्य अधूरा रहा। ग्रामवासी सर्वे से संबंधित जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं। इसको एनआरसी से जोड़ कर देख रहे हैं। जूनियर इंजीनियर धर्मवीर राठी ने भी बताया कि सर्वे में ग्रामवासियों को सहयोग करना चाहिए जिससे सरकार द्वारा दिए गए काम को समय पर पूरा किया जा सके। इस अवसर पर विनय कुमार, बीआरसी राजवीर सिंह व नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।