- Hindi News
- National
- Fatehabad News Haryana News The Woman Buried Under The Wall In Village Bhirdana
गांव भिरडाना में दीवार के नीचे दबी महिला की माैत
गांव भिरडाना में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से चाेटिल महिला ने उपचार के दाैरान दम ताेड़ दिया है। गांव भिरडाना निवासी पूजा देवी के घर चिनाई का काम चल रहा था।
मंगलवार शाम को करीब 4 बजे वह घर की दीवार के पास से मिट्टी उठा रही थी।
इस दौरान दीवार अचानक उस पर गिर गई। जिसके मलबे के नीचे दबकर बुरी तरह से घायल हो गई।
उसे उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में लाया गया, मगर उसकी गंभीर हालत के चलते उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।