- Hindi News
- National
- Sonipat News Haryana News The Woman Shows Her Determination The Mla Said Look At Me And Won The Election Five Times
महिला ठान ले तो करके दिखाती है, विधायक बोली- मुझे ही देखिए पांच बार में चुनाव जीता
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में महिला उत्थान और महिला सम्मान समारोह किया गया। इसमें मुख्य अतिथि गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी रही। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाली 30 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
निर्मल चौधरी ने महिलाओं को हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि आज के दौर में महिलाएं किसी से कम नहीं है। मान सम्मान से कार्य करते हुए अपनी बुलंदियों को छुएं। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि वह गन्नौर विधान सभा से चार बार चुनाव लड़ी, जीत उन्हें पांचवीं बार में मिली। उन्होंने कहा कि लक्ष्य अगर तय कर लिया जाए तो कुछ भी करना असंभव नहीं है। राई के विधायक मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आज के दिन सभी महिलाएं आगे बढ़ने का संकल्प लेकर जाएं।
सामाजिक सेवाओं में इन्हें मिला सम्मान : टीकाराम गर्ल्स कालेज की पूर्व वाइस प्रिंसिपल डाॅ. अनिता सिंह, ब्रेकथ्रू संस्था से मीना रानी, सोनीपत ग्रामीण-2 से आंगनवाड़ी वर्कर रेनू, गन्नौर से आंगनवाड़ी वर्कर ऊषा, मशरूम उत्पादन के लिए मनोली की चंदा देवी, फाजिल्पुर की बीरमती , समाजसेवी के लिए प्रोमिला देवी।
ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विवि सदा नारी उत्थान में रहा अग्रणी
गन्नाैर | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज विश्वविद्यालय गन्नौर में कार्यक्रम का अायाेजन िकया गया। िजसमें संचालिका बीके अर्चना ने कहा िक प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा मेडिटेशन का ऐसा कोर्स कराया जाता है। जो आपको एक शांत और संयमित मन प्रदान करता है। बीके अर्चना ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सदा ही नारी उत्थान में अग्रणी रहा हैं। ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय माताओं और कन्याओं का हमेशा से ही विशेष सम्मान और दर्जा देते आए हैं। संस्था मुख्य रूप से बहनों द्वारा ही संचालित होता है।
आंतरिक मजबूती देता है गीता ज्ञान : जैन
सोनीपत | रविवार काे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने कहा कि गीता ज्ञान हमेशा ही संस्कृति व संस्कारों के प्रचार-प्रसार का बड़ा माध्यम रहा है। संस्कृति व संस्कार के बिना मानवीय जीवन व्यर्थ है। संस्कृति व संस्कारों को जन-जन तक तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए हमें प्रयासरत रहना होगा। इसके लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रशासनिक सेवाओं में इन्हें मिला सम्मान
एसडीएम खरखौदा श्वेता सुहाग, डीसी की निजी सहायक सुनील कुमारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ प्रवीण कुमारी और गीता गहलावत, डाॅ. स्वराज चौधरी, डाॅ. अलंकृता गेरा, जिला आशा कार्डिनेटर सरिता रानी, डाॅ. डेजी नेहरा, खंड शिक्षा अधिकारी संध्या मलिक, सहायक प्रोफेसर नीतू सांगवान, फुटबाल खिलाड़ी श्रेया दहिया, महिला थाना प्रबंधक पूनम हुड्डा, पुलिस हैड कांस्टेबल सुमन, कांस्टेबल मंजू व सविना, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय की लिपिक अनिता, गोहाना ब्लाक की सुपरवाईजर प्रीति, कथूरा ब्लाक की सुपरवाईजर सुनीता, खरखौदा ब्लाक की सुपरवाईजर सुमित्रा, मुंंंडलाना ब्लाक की सुपरवाईजर निर्मला, उद्यान विभाग से माली कुमारी प्रीती, मुरथल अड्डा स्कूल की प्राचार्या संतोष राठी, राजकीय विद्यालय अकबरपुर बारौटा की प्राचार्या भारती देवी।
महिला दिवस }उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
सोनीपत. सम्मान समारोह में डॉ. अनिता सिंह को सम्मानित करते हुए।