पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bahadurgarh News Haryana News The Woman Snatched The Chain From The Neck Of A Woman Walking In Sector 9

सेक्टर-9 में टहल रही महिला के गले से युवकाें ने छीनी चेन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाइक पर सवार दो युवक सेक्टर-9 में गली में टहल रही एक महिला के गले से चेन झपट ले गए। पीड़ित महिला के पति ने पुलिस में शिकायत देकर छीनी गई चेन की बरामदगी व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। सेक्टर-9 चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता सेक्टर-9 निवासी प्रवीण ने बताया कि गुरुवार की शाम वह और उसकी प|ी घर के सामने गली में टहल रहे थे। इसी बीच पीछे से बाइक पर सवार होकर अाए दो युवकाें ने उसकी प|ी के गले से सोने की चेन झपट ली। कुछ दूरी तक उन्होंने बाइक का पीछा भी किया, मगर देखते ही देखते बाइक आंखों से ओझल हो गई। हड़बड़ाहट में वह बाइक के नंबर नहीं देख सका। शुक्रवार की देर शाम तक आरोपितों को कोई सुराग नहीं लग पाया था। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने सेक्टर-9 पर घटना के अासपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे में फुटेज की तलाश शुरू की है, लेकिन बाइक सवारों के बारे में कुछ भी पता नहीं चल पा रहा है।

खबरें और भी हैं...