पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uchana News Haryana News The Work Of Building A Shopping Complex Did Not Start Even After The Tender

टेंडर होने के बाद भी नहीं शुरू हुआ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने का काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के बीच नपा के पुराने भवन की जगह बनने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए करीब एक साल पहले टेंडर अलॉट होने के बाद आज तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर दो सीएम शिलान्यास कर चुके हैं। बीते 10 सालों से इसके निर्माण का इंतजार खुद का काम करने वाले बेरोजगारों का है। 2008 में कांग्रेस के शासनकाल में तत्कालीन सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिलान्यास किया था। भाजपा के शासनकाल में सीएम मनोहर लाल द्वारा भी इसके निर्माण के लिए शिलान्यास किया जा चुका है। सीएम मनोहर लाल के शिलान्यास के बाद टेंडर तो नपा द्वारा अलॉट कर दिया गया लेकिन काम आज तक शुरू नहीं हो पाया है।

जल्द हो शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण

सुशील, अमित, नरेश, राकेश ने कहा कि दो-दो सीएम शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर शिलान्यास कर चुके हैं लेकिन आज तक इसका काम शुरू नहीं हुआ है। करीब एक साल इसको लेकर टेंडर भी अलॉट हो चुका है लेकिन काम क्यों नहीं शुरू हो रहा यह लोगों की समझ से परे है। प्रशासन को चाहिए कि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण जल्द शुरू कराए।

काॅम्प्लेक्स निर्माण के लिए नहीं है राशि

टेंडर अलॉट हो चुका है लेकिन कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर राशि न होने के चलते काम शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए डिप्टी सीएम से भी ग्रांट मांगी गई है ताकि ग्रांट आने पर काम शुरू हो। -रणधीर पांचाल, वाइस चेयरमैन, नपा उचाना।

5 करोड़ रुपए के करीब की राशि होनी है खर्च

मॉडर्न शहर बनाने के लिए यहां नपा की पुरानी बिल्डिंग में 5 करोड़ रुपए के करीब की राशि खर्च करके शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होना है। शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए यहां पर अंडर ग्राउंड पार्किंग का निर्माण भी इसमें शामिल है। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनने के बाद यहां पर जो दुकानें बननी थी वहां पर जो खुद का काम करना चाहते हैं। ऐसे बेरोजगार नियमानुसार दुकानों को ले सकते थे। 10 साल से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण का इंतजार कर रहे लोगों का इंतजार लंबा होता जा रहा है।

उचाना. नपा की पुरानी बिल्डिंग की जगह जहां शॉपिंग कॉम्लेक्स बनना है।
खबरें और भी हैं...