- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News The Workers Gave A Token Protest Against The Mnrega Scheme Not Being Implemented Properly
मनरेगा योजना को सही तरीके से लागू न करने के विरोध में मजदूरों ने दिया सांकेतिक धरना
मनरेगा मजदूर यूनियन द्वारा मनरेगा मजदूरों की मांगों को लेकर लघु सचिवालय में एक दिन का सांकेतिक धरना दिया गया। अध्यक्षता जिला प्रधान जोगेंद्र ढांड ने की। यूनियन ने मांगों को लेकर डीसी के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। गांव हाबड़ी, रसीना व कुलतारण से आए मजदूरों को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव फूल सिंह ने कहा कि सरकार मनरेगा मजदूर योजना को सही तरीके से लागू नहीं कर रही है। सरकार के रवैये के कारण ही मजदूरों को पूरा और समय पर लाभ नहीं मिल पा रहा है। मजदूरों के बार-बार मांग करने पर भी काम नहीं दिया जाता, काम नहीं दिए जाने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ता दिया जाने का प्रावधान है, लेकिन नहीं दिया जा रहा है।
तीनों गांवों में हजारों जॉब कार्ड बने हैं, लेकिन काम नहीं दिया जा रहा है। मजदूर कई बार अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवा चुके हैं। यूनियन मांग करती है कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे। मौके पर मनोज बौद्ध, रामेश्वर सिंह, सुमन, राधा रानी व संदीप कुमार मौजूद रहे।
कैथल | मांगों को लेकर प्रदर्शन करतीं मनरेगा मजदूर।