- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News There Is No Chance Of Rain Now Mercury Will Reach 30 Next Week
अभी बारिश की संभावना नहीं, अगले सप्ताह पारा पहुंंचेगा 30 पार
जिले में पिछले कई दिनों से मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के कारण अब लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है जबकि अगले सप्ताह अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस पारकर जाने से लोगों को पूरी तरह से सर्दी से निजात मिलेगी। इतना ही नहीं अभी सुबह शाम को लोग ठंड महसूस करते थे, लेकिन आगामी सप्ताह में रात का पारा बढ़ने से भी लोगों को पंखे चलाने की दरकार होगी।
1 मार्च से रुक रुककर बूंदाबांदी के कारण क्षेत्र में ठंड की स्थिति बनी, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो रही है। बारिश के बाद तेज हवाएं चलने से कुछ जगह पर फसलें गिरने की भी शिकायत है, लेकिन इसके बाद झज्जर में फसल बर्बादी की शिकायत करने वाले किसानों की संख्या एक हजार से भी कम है। जिन्होंने मुआवजे की मांग की है। शनिवार को अधिकतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस में रात का न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय कोहरा छाए रहने से ठंड का असर कुछ लंबा रहा, धूप ने अपना असर दिखाया तब पारा चढ़ता चला गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को दिन में हल्के बादल रहने के साथ मौसम साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम पारा 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बुधवार को मौसम चढ़ने के क्रम के बीच दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा और इसके बाद लगातार 1 से 2 डिग्री पारा प्रतिदिन बढ़ेगा। कुछ इसी प्रकार की स्थिति रात के पारे को लेकर भी रहेगी।
जल्द शुरू हो सकता है सरसों की कटाई का काम : मौजूदा समय में सरसों की फसल पर फूल की बजाय फलियां आ चुकी हैं और पिछले दिनों हुई बारिश के कारण मौसम में नमी का क्रम बना। अगले सप्ताह से दिन व रात का पारा चढ़ना शुरू होगा, तब सरसों की फसल भी पक कर तैयार होगी। ऐसे में सरसों की कटाई का काम शुरू हो जाएगा।