- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News There Is No Lack Of Employment There Is Lack Of Qualified People Poonia
रोजगार की कमी नहीं, कमी है तो योग्य लोगों: पूनिया
सिरसा| राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में तीन विस्तार भाषण श्रृंखला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रसिद्ध कॅरिअर काउंसलर चरखी दादरी से आरसी पूनिया ने शिरकत की और विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सों और रोजगारों के बारे में जानकारी मुहैया करवाई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन लगातार होता रहता है। इसकी विद्यार्थियों को सख्त आवश्यकता भी होती है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. रविंद्र पुरी ने बताया कि विभिन्न कक्षाओं के लिए तीन विस्तार भाषणों का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार संबंधी जानकारियां उपलब्ध करवाना था, क्योंकि अब फाइनल ईयर के विद्यार्थियों को आगे चलकर अपने भविष्य की दिशा और दशा का निर्धारण करना है। आरसी पूनिया ने कहा कि रोजगार की कोई कमी नहीं है किंतु योग्य लोगों की कमी है। उन्होंने बताया कि असली कमी जागरूकता की भी है, क्योंकि ऐसे बहुत सारे कोर्सेज हैं जिनकी जानकारी विद्यार्थियों को नहीं होती है और वह मौका चूक जाते हैं। उन्होंने अपने अभिभाषण में बताया कि बहुत सारे डिप्लोमा और डिग्री इस प्रकार के हैं जो केवल साउथ इंडिया के विश्वविद्यालयों या कॉलेज में होते हैं किंतु उसके आधार पर नौकरियां हरियाणा में मिलती है। इस प्रकार के कोर्स के किए हुए ना विद्यार्थियों के होने के कारण हरियाणा में उक्त नौकरियां खाली ही रह जाती हैं। । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के अन्य सदस्य प्रोफेसर विवेक गोयल, प्रोफेसर साक्षी मेहता, प्रोफेसर वीणा, प्रोफेसर अमनदीप व प्रोफेसर संजय सरदाना ने भी विद्यार्थियों से बताया कि आरसी पूनिया के अभिभाषण से विद्यार्थियों में नए जोश का संचार हुआ है और वे स्वयं को एक जागरूक विद्यार्थी समझकर भविष्य की तरफ कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं।