- Hindi News
- National
- Sadora News Haryana News There Is No Shortage Of Development Work Anywhere Kanwarpal
विकास कार्यों में कहीं भी कोई कमी नहीं की जा रही : कंवरपाल
जगाधरी | कैबिनेट शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने राजेश कॉलोनी में सभा काे संबोधित किया। इसके साथ ही श्रीनगर, पुरानी अनाजमंडी, नीलकंठ स्कूल, मुखर्जी पॉर्क, दुर्गा गार्डन, न्यू जैन नगर, गुरुनानकपुरा, भारत सेवक नगर में भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार की नियत बिल्कुल साफ है। विकास कार्यों में कहीं भी कोई कमी नहीं की जा रही है। योजनाओं को तैयार कर उनको जमीन पर काम करके प्रमाणित किया जा रहा है। सरकार किसानों और ग्रामीण छेत्र के विकास को लेकर कटिबद्ध है। जगाधरी शहर में बिजली के पुराने ट्रांसफार्मर व तारें बदली जा रही हैं, जिससे शहरवासियों को ज्यादा बिजली उपलब्ध हो। मौके पर मंडल अध्यक्ष विपुल गर्ग, कमल कोचर,नवीन बत्रा, भाजपा युवा नेता निश्चल चौधरी, मोहिंदर गोयल, भाजपा मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग उपस्थित रहे।