पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News There Was Wind Throughout The Day Hail And Rain In 8 Villages Of Ratia In The Evening

दिन भर चली हवा, शाम काे रतिया के 8 गांवों में ओलावृष्टि अाैर बरसात

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इस सप्ताह दाे-तीन दिन बरसात के बाद शनिवार काे पूरा दिन बादलवाही रही। वहीं शाम के समय रतिया एरिया के 7-8 गांवों में ओलावृष्टि व बरसात हुई जबकि बाकी जगहों पर मौसम साफ रहा। ओलावृष्टि से जिले भर में ठंडी हवाएं चली। इससे शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक पहुंच गया। ओलावृष्टि व बरसात से गेहूं की फसलें प्रभावित हुई हैं।

इन गांवों में हुई ओलावृष्टि : शनिवार शाम काे 5 बजे के बाद रतिया के आस-पास के गांव अहरवां, भरपूर, रत्ताखेड़ा, दादूपुर, ढाणी दादूपर, लाली, अलालवास में ओलावृष्टि हुई। गांव भरपूर के किसान अनिल कुमार, सोहन सिंह, पवन कुमार, जनक, कुलदीप, भरत ने कहा कि इससे गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि से गेंहूं की फसल पूरी तरह बिछ गई। किसानों ने प्रदेश सरकार से मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि ओलावृष्टि से गेहूं की फसल के साथ पशुओं केे चारे को भी नुकसान हुआ है।

अाज से तापमान में बढ़ोतरी और बादलवाही के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन-चार दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी। एक-दो दिन बीच- बीच में बादलवाही होगी, लेकिन सप्ताह के आखिरी तक तापमान 27-28 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

गांव अलालवास में हुई ओलावृष्टि।

रतिया के एक गांव में गिरे ओले।
खबरें और भी हैं...