पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rai News Haryana News There Will Be No Black Marketing Of Sanitizers And Masks

सैनिटाइजर व मास्क की कालाबाजारी नहीं होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनीपत | कोरोना वायरस के डर के बीच सोनीपत में अब तय हुआ है कि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर सैनिटाइजर और मास्क बेचा नहीं जाएगा। इस बाबत सोनीपत कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक को मुख्य रूप से वरिष्ठ औषधि नियंत्रक गुरुचरण सिंह व औषधि नियंत्रक संदीप हुड्डा ने संबोधित किया। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि करोना वायरस से घबराने के बजाए सावधानी व सजगता जरूरी है। बैठक में एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने भरोसा दिया कि मास्क व सैनीटाइजर को उचित दाम पर ही बेचा जाएगा। अगर किसी को कोई शिकायत हो तो वह 9215516557 तथा प्रवेश शर्मा 9812330424 पर सूचना दे सकता है। बैठक में उपप्रधान निखिल, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता व मुकेश चावला आदि उपस्थित थे।

सरकार की ओर से कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने में कारगर सैनिटाइजर और मास्क जैसी वस्तुओं की कालाबाजारी की शिकायत के बाद दवा विक्रेताओं के लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया था। 10 से 15 रुपए में बिकने वाला डिस्पोजल मास्क अभी तक 30 से 50 रुपए में बेचा जा रहा था वहीं मेडिसिन की श्रेणी में नहीं शामिल सेनेटाइजर- सेनेटाइजर की भी बाजार में किल्लत नजर आने लगी थी।
खबरें और भी हैं...