पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News Therefore Haryana Is The Champion Of Wrestling Haryana Became Winner In All Three Categories Of Junior Nationals

इसलिए कुश्ती का सरताज है हरियाणा, जूनियर नेशनल के तीनों ही वर्ग में हरियाणा बना विजेता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में भारतीय टीम का चयन की बात हो या फिर पदक जीतने की, हरियाणा के खिलाड़ी सबसे आगे रहते हैँ, क्योंकि चैंपियन का जज्बा है ही हरियाणा के पहलवानों में सबसे ज्यादा। इस बात को हरियाणा के पहलवानों ने एक बार फिर से साबित करके दिखाया है। हिमाचल प्रदेश के मंडी में आयोजित जूनियर नेशनल में हरियाणा ने पुरुष वर्ग में फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन तथा महिला वर्ग में सबसे ज्यादा मेडल लेते हुए ओवरआल चैंपियन बनने में कामयाबी हासिल की।

हरियाणा के दबदबे का अंदाजा इसलिए से लग सकता है कि जहां हरियाणा के 221 अंक है तो वहीं दूसरे स्थान पर रहे यूपी के महज 141 तथा पंजाब के 96 अंक है। पहलवानों के लिए इन पदक का महत्व इसलिए भी बढ़ा है क्योंकि इसकी बदौलत पहलवानों को नेशनल कैंप में सीधी इंट्री मिल गई है। जिला कुश्ती संघ के महासचिव कुलदीप मलिक, एवं जिला कुश्ती कोच राज सिंह छिक्कारा ने सभी पदक विजेताओं को इस कामयाबी पर बधाई दी है।

ग्रीको रोमन

भार वर्ग नाम पदक

55 केजी विकास रजत

60 केजी विजय रजत

अमित कांस्य

63 केजी रमन रजत

67 केजी दिल मोहम्मद कांस्य

72 केजी विकास स्वर्ण

82 केजी रोहित रजत

87 केजी मोनू स्वर्ण

97 केजी नितेश स्वर्ण

130 केजी संजय कांस्य

इन महिला खिलािड़यों ने जीते पदक

भार वर्ग नाम पदक

50 केजी अंजू स्वर्ण

मनीषा कांस्य

53 केजी रजनी रजत

पिंकी कांस्य

55 केजी उषा रजत

अंजली कांस्य

57 केजी प्रिंयका स्वर्ण

59 केजी मानसी स्वर्ण

पुष्पा कांस्य

62 केजी राधिका स्वर्ण

खुशी कांस्य

65 केजी टीना स्वर्ण

प्रीति रजत

72 केजी आरज स्वर्ण

करूणा रजत

76 केजी पूजा स्वर्ण

निशा रजत

फ्री स्टाइल कबड्डी

भार वर्ग नाम पदक

57 केजी अमन स्वर्ण

कुलदीप रजत

61 केजी नवजोत कांस्य

65 केजी रोहित कांस्य

70 केजी विशाल स्वर्ण

74 केजी प्रवीण स्वर्ण

राहुल रजत

79 केजी जोगेंद्र रजत

86 केजी अंकित रजत

रोबिन कांस्य

92 केजी दीपक स्वर्ण

97 केजी दीपक रजत

सुमित कांस्य

125 केजी साकेश रजत

राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा ने ग्रीको रोमन, फ्री स्टाइल एवं महिला वर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए ओवरआल चैंपियनशिप जीती है। प्रतियोगिता का परिणाम खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

-विनोद तोमर, कार्यकारी सचिव, भारतीय कुश्ती संघ।

नेशनल कैंप में सीधी इंट्री मिल गई है। जिला कुश्ती संघ के महासचिव कुलदीप मलिक, एवं जिला कुश्ती कोच राज सिंह छिक्कारा ने सभी पदक विजेताओं को इस कामयाबी पर बधाई दी है।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में इन पहलवानों ने जीते मेडल
खबरें और भी हैं...