- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Thieves Broke Lock Cylinder Led And Other Items
ताला तोड़ सिलेंडर, एलईडी व अन्य सामान ले गए चोर
भिवानी | शिव कालोनी से चोर मकान का ताला तोड़कर एलपीजी गैस सिलेंडर, एलईडी समेत लगभग 15 हजार कीमत का सामान चोरी कर ले गए। किरायेदार परिवार समेत राजस्थान स्थित बालाजी थाम सालासर गया हुआ था।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मंढाणा निवासी जयप्रकाश ने बताया कि वह परिवार समेत शिव कालोनी में किराये पर रहता है। वह परिवार समेत बालाजी थाम सालासर गया हुआ था। बुधवार को वह वापस आया तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। सामान बिखरा हुआ था। चोर कमरे से एक एलपीजी सिलेंडर, दो सिलिंग फैन, एक एलईडी आदि सामान चोरी कर ले गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 457 व 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।