पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tohana News Haryana News Thieves Took Away 10 Batteries By Breaking Locks Of Electrical Shop Near Sadar Police Station

सदर थाने के पास बिजली की दुकान के ताले तोड़कर 10 बैटरी ले गए चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार अलसुबह चोरों ने सदर थाना के पास हिसार रोड पर बिजली की दुकान के ताले तोड़कर वहां से करीब एक लाख रुपये की बैटरी चुरा ली। शहर पुलिस ने दुकान मालिक कर्मवीर सैनी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बाला जी इलेक्ट्रिक के मालिक कर्मवीर सैनी ने बताया ने बताया कि सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर उसके पास एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उसकी दुकान का शटर खुला पड़ा है। इस पर उसने तुरंत गांव कन्हड़ी से आकर दुकान को संभाला। दुकान की संभाल करने पर पाया कि चोर वहां से 9 बड़ी बैटरी व एक छोटी बैटरी चुराकर ले गए हैं जिनकी कीमत करीब 90 हजार रुपये है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे चाेर : चोरी की घटना की सीसीटीवी में तस्वीरें कैद हुई है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि चोरों में से एक ने 4 बजकर 31 मिनट पर पहले दुकान के ताले तोड़े। उसके बाद वे गाड़ी लेकर आए और गाड़ी को दुकान के आगे खड़ी कर 4 बजकर 39 मिनट पर दुकान का शटर उठाकर दुकान में से 9 बड़ी बैटरी व एक छोटी बैटरी कार वाली चुराकर ले गए। उसने बताया कि चोरों की संख्या तीन होगी क्योंकि एक चोर दुकान से बैटरियों को बाहर निकाल रहा था, दूसरा उन्हें गाड़ी में लोड कर रहा था जबकि उनका एक तीसरा साथी कहीं आसपास खड़ा उन्हें किसी के आने जाने वालों के बारे में जानकारी दे रहा था क्योंकि चोरी करने वाले चोरी के दौरान कई बार गाड़ी में बैठे और उतरे।

फुटेज देखकर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है

सूचना मिलते ही दुकान का निरीक्षण किया तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।\\\'\\\' -राम सिंह, एसआई, जांच अधिकारी।

टोहाना। थाना सदर के पास बिजली की दुकान के ताले तोड़कर बैटरी चुराते चोर
खबरें और भी हैं...