पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Thieves Took Away Thousands Of Goods From Two Shops

दो दुकानों से हजारों का सामान ले गए चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपए की नकदी और सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने जांच के बाद चोरों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

गांव टोडरपुर निवासी इरफान अली ने सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव रायपुर में दुकान है। चोरों ने रात को दुकान का ताला तोड़कर कई किलो पुरानी कॉपर, आठ किलो नई कॉपर व चार टुल्लू पंप चोरी कर लिए।

वहीं, रेलवे कालोनी निवासी शारदा प्रसाद ने बताया कि उसकी विष्णु नगर काॅलोनी में दुकान है। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजाराें रुपए और सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर बॉक्स चोरी कर लिया।

खबरें और भी हैं...