पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News Thieves Took Cash And Jewelery By Breaking The Lock Of The House

मकान का ताला तोड़कर नगदी और आभूषण ले गए चोर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के सूरतगढिय़ा चौक स्थित एक बंद मकान के ताले तोड़कर चोर 25 हजार रुपए की नगदी व हजारों रुपए के आभूषण चुराकर ले गए। सुबह पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस को दी शिकायत में सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 12 मार्च को वे परिवार सहित समारोह में गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने देर रात्रि को उसके मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखी 25 हजार व करीब 15 हजार रुपए के सोने के आभूषण चुरा ले गए। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल बब्बू ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

महिला से सोने की चैन छीन बाइक सवार फरार

रानियां| गांव चकेरियां निवासी एक युवती से घर में पैसे मांगने के लिए बाइक सवार दो व्यक्ति मारपीट कर सोने की चैन छीनकर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में गांव चकेरियां निवासी बलजिंद्र कौर ने बताया कि वह अपने घर में ही ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है। 12 मार्च को गांव झोरडऱोही निवासी जशनदीप व हरमन सिंह उर्फ काला, जिनको वह पहले से जानती है, उसके घर आए। दोनों ने उससे पहले पैसे की मांग की पर पैसे देने से मना करने पर दोनों ने गाली-गलौच किया और विरोध करने पर गले से चेन छीनकर भाग गए।

खबरें और भी हैं...