पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sirsa News Haryana News This Time 1165 Advocates Will Use Vote Nota Will Also Have Option

इस बार 1165 अधिवक्ता करेंगे मत का प्रयोग, नोटा का भी होगा विकल्प

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर चुनाव ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। हालांकि चुनाव तीन अप्रैल को होना है लेकिन प्रधान पद के उम्मीदवारों ने अभी से जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। सभी अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर अपनी ओर करने का प्रयास किया जा रहा है। खास बात ये है कि इस बार नोटा का ऑप्शन भी मतदाताओं को दिया जाएगा। चुनावी मैदान में विभिन्न पदों पर उतरे उम्मीदवार अपने प्रचार में जी जान लगाए हुए हैं। पहली बार कई उम्मीदवार हाईटेक तरीके से सोशल साइट पर अपने पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं तो कुछ व्यक्तिगत तौर पर बार सदस्यों से संपर्क साध रहे हैं। जिससे इस बार का चुनाव बहुत रोचक व कड़ा हो गया है। । पिछली बार की भांति इस बार भी ईवीएम मशीन से वोटिंग करवाई जाएगी। प्रधान पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता जेपीएस किंगरा, गणेश सेठी, रघुबीर खिंडा रविंद्र गोयल ने दावेदारी जताई हुई है। उक्त दावेदारों के बीच कड़ी टक्कर है क्योंकि चारों ही काफी टाइम से जिला न्यायालय में वकालत कर रहे हैं। एडवोकेट जेपीएस किंगरा दो बार प्रधान रह चुके हैं। गणेश सेठी सचिव रह चुके हैं जबकि रघुबीर खिंडा को पिछली बार हार का सामना करना पड़ा था। एडवोकेट रविंद्र गोयल पहली बार चुनाव मैदान में उतरे हैं। वहीं, उपप्रधान पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता योगेश गर्ग का मुकाबला आदित्य राठौर से है। एडवोकेट सन्नी बबर दोनों को टक्कर दे सकते हैं। सचिव पद को लेकर एडवोकेट सौरभा नागपाल व मुकेश आर्य के बीच मुकाबला है। एडवोकेट मुकेश आर्य दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं जबकि सौरभ नागपाल का ये पहला चुनाव है। संयुक्त सचिव के पद पर महिला अधिवक्ता किरण कंबोज व मंजू पंवार के बीच टक्कर है। किरण कंबोज पहले भी संयुक्त सचिव रह चुकी हैं।

मतदान खत्म होने के तुरंत बाद निकलेगा परिणाम

बार चुनाव को लेकर वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू होगी और शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके तुरंत बाद मतों की गिनती का कार्य शुरू हो जाएगा। सबसे पहले सचिव पद का परिणाम घोषित होगा। इसके बाद संयुक्त सचिव, फिर उपाध्यक्ष और अंत में प्रधान पद का परिणाम घोषित किया जाएगा।

मोबाइल और कैमरा ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

इस बार मतदान केंद्र में मोबाइल और कैमरा लेकर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। केंद्र में केवल मताधिकार प्राप्त अधिवक्ता व उम्मीदवारों के एजेंट ही आ सकेंगे। सिरसा बार एसोसिएशन ने आम चुनाव की भांति बार चुनाव में नोटा का विकल्प भी मतदाताओं के लिए रखा है। इस बार के करीब 1165 अधिवक्ता ही मतदान करेंगे। वैसे एसोसिएशन के सदस्यों की संख्या 1700 है, लेकिन वोट डालने का अधिकार उन्हें है जिन्होंने एसोसिएशन को यह शपथ पत्र दिया हुआ है कि वे वकालत के अलावा कोई दूसरा कारोबार नहीं करते।

बार एसोसिएशन चुनाव

तीन अप्रैल को होने वाले चुनाव को लेकर उम्मीदवारों ने शुरू की तैयारी, सदस्यों से कर रहे संपर्क
खबरें और भी हैं...