- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Those From Abroad Will Be Kept In Gurgaon Faridabad Bhandasi They Will Be Sent Home Only After Investigation
विदेश से अाने वालों काे गुड़गांव, फरीदाबाद, भाैंडसी में रखा जाएगा, जांच के बाद ही उन्हें घर भेजा जाएगा
{प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई फसल की विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी : सीएम
सीएम मनाेहर लाल ने कहा कि काेराेना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी की जरूरत है। इस वायरस से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ते वायरस को देखते हुए आने वाले दिनों के लिए कोई भी रैली व जनसभा न करने का निर्णय
लिया है। विदेश से अाने वाले हरियाणा के लाेगाें के टेस्ट करवाए जाएंगे। इसके लिए अलर्ट जारी किया हुअा है।
हरियाणा का जाे भी व्यक्ति विदेश से अाएगा, उसे फरीदाबाद, िदल्ली, गुड़गांव अाैर भाेंडसी में रखा जाएगा। सभी टेस्ट करने के बाद ही उन्हें वहां से जाने दिया जाएगा। 14 दिन तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। सीएम पशु मेले के दाैरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दोपहर को दो घंटे हुई तेज बारिश से मेले में पड़ा खलल
दोपहर काे दाे घंटे जमकर बरसात हुई। इस दाैरान मेला ग्राउंड में पानी भर गया। पशुपालकों काे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ज्यादा पानी भरने से पशुओं काे ज्यादा परेशानी हुई। मेले में कई प्रदेशों के किसान पशु लेकर अाए हुए थे। बरसात के कारण पशुओं का रैंप पर कैटवॉक भी नहीं हुअा। काफी प्रतियोगिता बीच में रुक गई। अब रविवार काे प्रतियाेगिता हाेगी।
हरियाणा की मुर्रा भैंस का दुनिया में काेई ताेड़ नहीं
सीएम ने पशुपालकों को उत्साहित करते कहा कि प्राचीन समय से ही हरियाणा दूध-दही का प्रदेश माना जाता है। उन्होंने कहा कि जब हरियाणा बना वह छोटे थे। गांव में अक्सर यह गीत सुनते थे कि देसां म्ह प्रदेश हरियाणा, जित दूध दही का खाणा। इस गीत के माध्यम से भाषण में लोगों में उत्साह भरा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की मुर्रा भैंस दुनिया में प्रसिद्ध है। मुर्रा नस्ल के सुधार को विशेष लुवास अाैर एनडीआरआई में रिसर्च चल रहा है।
नकल करवाने वालाें के खिलाफ हाेगी कार्रवाई
सीएम ने प्रदेश में परीक्षा में नकल के प्रश्न के उत्तर में कहा कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा नकल रोकने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं, जो भी शिक्षक नकल करवाने में संलिप्त पाया जा रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, कई शिक्षकों को सस्पेंड भी किया गया है। अागे भी जाे टीचर नकल करवाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई हाेगी।
फसलों के नुकसान की भरपाई की जाएगी: खट्टर
प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हुई फसल की विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। किसानों को घबराने की जरूरत नहीं। भारी वर्षा के कारण फसल के खराबे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसके लिए गिरदावरी के निर्देश दिए गए हैं। यह प्राकृतिक आपदा है, हरियाणा सरकार हरसंभव किसानों के साथ खड़ी है। किसानों को इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं। उनके उचित नुकसान की भरपाई की जाएगी।
विजेता रहे झोटा के मालिक को बधाई देते सीएम