- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Those Who Create Ruckus And Tampering On The Festival Of Heli Will Not Be Spared
हाेली के त्योहार पर हुड़दंग मचाने और छेड़छाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएंगे
होली पर शांति और सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े प्रबंध किए हैं। सभी प्रमुख चौराहों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात दिया है। शराब पीकर हुड़दंग मचाने व छेड़छाड़ करने वालों पर विशेष नजर रहेगी। इसके अलावा यातायात पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के चालान काटेगी। इस संबंध में डीआईजी अशोक कुमार ने जिले के सभी थाना प्रबंधक, अपराध जांच शाखा झज्जर, अपराध जांच शाखा प्रथम व द्वितीय बहादुरगढ़ के प्रभारियों व सभी चौकी प्रभारियों को िदए हैं। कहा कि अपने हिसाब से विशेष नाके लगाकर सख्ती बरतें। होली पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईजी ने जिला वासियों को होली की शुभकामनाएं देकर उन्हें त्योहार को सादगी मनाने का आह्वान किया।
घनी आबादी वाले स्थानों पर रहेगी नजर
डीआईजी ने सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बदनीयती से हुड़दंग करने, किसी तरह की अफवाह फैलाने व शांति भंग करने की नियत से जानबूझकर कानून का उल्लंघन करने वाले शरारती असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाए। घनी आबादी वाले स्थानों पर झगड़ा होने की संभावना को लेकर निगरानी रखें।
बाइक से पटाखा बजाने वालों पर होगी कार्रवाई
डीआईजी ने कहा कि प्रबंधक थाना यातायात बहादुरगढ़ व झज्जर यातायात प्रभारी अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी करेंगे। वाहन चालकों को एल्को मीटर से चैक करेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वाले सख्त कार्रवाई करें। साइलेंसर से पटाखे बजाते हुड़दंग करते दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
महिला पुलिस भी रखेगी नजर : डीआईजी ने होली पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान रखने निर्देश दिए हैं। कहा कि महिला पुलिस कर्मचारी सार्वजनिक स्थानों व चौक चौराहों पर तैनात रहेंगी। जिससे छेड़छाड़ व अन्य किसी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। सादे कपड़ों में सुरक्षा शाखा के कर्मचारी चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। इनकी अलग-अलग स्थानों पर तैनाती की गई है।
होली के उत्सव पर सोमवार रात को चेकिंग करती पुलिस।