पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Those Who Created Violence On Holi Are Not Happy Surendra Singh

होली पर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं : सुरेंद्र सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी ने सभी थाने और चौकी इंचार्जों को नाकेबंदी करने के दिए निर्देश

होली पर हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं है। एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया की तरफ से सभी थाना प्रबंधक व चौकी इंचार्ज को निर्देश दिए हैं कि होली पर्व पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब नौसी करने वालों व आवारा किस्म के युवक जो मोटरसाइकिल का साइलेंसर निकालकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए। अपने-अपने थाना क्षेत्र में नाकाबंदी करके लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ-साथ अधिक से अधिक पुलिस कर्मचारियों को उपस्थित रहने के भी आदेश दिए हैं। यह सख्ताई इसलिए की गई है कि आमजन भाईचारे के साथ होली पर्व मना सके।

एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया द्वारा सभी जिला वासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली महापर्व आपस में भाईचारे व प्रेम का प्रतीक है। आमजन से अपील करते हुए कहा कि होली पर्व को बड़े प्रेेम से व शांतिपूवर्क मनाएं। दूसरों की खुशी का ख्याल रखें। जबरदस्ती किसी के साथ न करें, क्योंकि इससे झगड़े व भाईचारा बिगड़ने की संभावना बनी रहती है। हो सके तो पानी का कम से कम इस्तेमाल करें। पुलिस परिवार जनता की खुशियों में उनके साथ है, परंतु माहौल को खराब करने वाले व हुड़दंगबाजी करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

खबरें और भी हैं...