- Hindi News
- National
- Gharaunda News Haryana News Thousands Of Goods Stolen From Mobile Shop Case Filed
मोबाइल दुकान से हजारों का सामान चोरी, केस दर्ज
करनाल | गांव घीड़ के अड्डे पर मोबाइल की दुकान में चोरी हो गई। चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घीड़ के कुलदीप माटा ने बताया कि उसकी अड्डे पर मोबाइल की दुकान है। जहां से रात को चाेर शटर तोड़कर 4 मोबाइल, 3 पेनड्राइव, 1 डीवीआर, 2 बुफर स्पीकर आदि सामान चुराकर ले गए।