पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jind News Haryana News Three Accused Arrested For Snatching Purse From Woman

महिला से पर्स छीनने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{14 जून को शहर के कुंदन सिनेमा मंगलम लैब के पास हुई थी वारदात

शहर में कुंदन सिनेमा मंगलम लैब के पास महिला का पर्स छीनने के आरोपी बाइक सवार तीन युवकों को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

बसंत विहार निवासी ज्योति बतरा ने 14 जून 2019 को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि दोपहर को वह हर रोज की तरह अपनी दुकान अर्चिज गिफ्ट गैलरी पर स्कीम नंबर-5 की तरफ पैदल आ रही थी। जब वह मंगलम लैब से थोड़ा आगे पहुंची तो एक बाइक पर सवार होकर 3 लड़के आए और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 1500 रुपए की नकदी, मोबाइल फोन अाैर कुछ अन्य सामान था। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ स्नेचिंग का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में ढाठरथ निवासी जयकुमार, सोनू उर्फ गोलू और प्रदीप उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

खबरें और भी हैं...