- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Three Accused Including A Minor Were Caught On The Charge Of Snatching The Road
रास्ता रोक छीना-झपटी करने के आरोप में नाबालिग सहित तीन आरोपी पकड़े
रास्ता रोक छीना-झपटी करने वाले गिरोह के नाबालिग सहित तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में आरोपियों की पहचान सेक्टर-दस अम्बाला निवासी तरसेम, नंद कॉलोनी पिहोवा वासी बलदेव उर्फ देवा सहित एक नाबालिग के तौर पर हुई है।
सीआईए वन प्रभारी गुरविंद्र सिंह ने बताया 30 दिसम्बर 2019 को मोहन नगर वासी रमेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर प्रतापगढ़ से दूध लेकर घर वापस जा रहा था।
जब वह नए बस स्टैंड के नजदीक पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए, स्कूटी के आगे मोटरसाइकिल अड़ा दी। जब तक कुछ समझता बाइक सवारों ने जेब से उसका मोबाइल फोन और पैसे निकाल कर ले भागे। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। छानबीन के बाद छीना झपटी के एक आरोपी अम्बाला के वार्ड दस निवासी तरसेम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने दो साथियों के साथ मिलकर खेड़ी मारकंडा रोड के नजदीक स्कूटी रोक मोबाइल फोन और पैसे छीनने की वारदात कबूली।
उसने अन्य दो साथी जिनमें एक नाबालिग को उसके घर से दूसरे आरोपी बलदेव उर्फ देव पुत्र कर्मसिंह को नए सब स्टैंड के नजदीक से पकड़ा। बलदेव सिंह के खिलाफ कुरुक्षेत्र में छीना-झपटी और जान से मारने की नीयत से हमला करने के कई केस दर्ज हैं। आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल और पैसे बरामद किए। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से तरसेम व बलदेव को जेल भेज दिया गया जबकि नाबालिग को बाल सुधार घर भेजा गया।