पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Loharu News Haryana News Three Accused Of Stealing Pick Up From Dhigawa Jatan Sent To Jail

ढिगावा जाटान से पिकअप चुराने के तीन आरोपियों को जेल भेजा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लोहारू पुलिस ने ढिगावा जाटान से पिकअप चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की तथा जांच पूरी होने के उपरांत गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि तीन मार्च को ढिगावा से प्रवीण कुमार की पिकअप गाड़ी चोरी कर ली गई थी। गाड़ी में ही आरओ वाटर सप्लाई के लिए लगाई गई बड़ी पानी की टंकी रखी थी जो चोरी हो गई थी। सात मार्च को यह चोरीशुदा गाड़ी ढिगावा के समीप ही बाडी उतरी हुई लावारिस खड़ी बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने पातवान गांव के प्रदीप, नवीन व अलाऊदीनपुर के नवीन को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पुलिस ने प्रदीप व नवीन की निशानदेही पर चोरीशुदा पिकअप गाड़ी की बॉडी और उसमें रखी पानी की टंकी बरामद कर ली। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया हुआ था। गुरूवार को आरोपियों को एसडीजेएम जतिन गुजराल की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक
हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...