- Hindi News
- National
- Jhajjar News Haryana News Three Day Sant Sammelan At Baba Prasad Giri Temple From Today
बाबा प्रसाद गिरि मंदिर में तीन दिवसीय संत सम्मेलन आज से
बाबा प्रसाद गिरि महाराज मंदिर में तीन दिवसीय संत सम्मेलन मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू हाेगा। इसमें शिरकत करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से साधु-संतों का जमावड़ा लग गया है। महंत परमानंद गिरि ने बताया कि झज्जर शहर के अलावा दूर दराज से आने वाले भक्त शक्ति पीठ स्थित बाबा प्रसाद गिरी की समाधि पर पंखे चढ़ाकर परिवार की शांति के लिए मन्नत मांगेंगे। संत सम्मेलन के अंतिम दिन भंडारा होगा। इस दौरान संतजगत के कई अन्य पुरोधा भी झज्जर पहुंचेंगे। संत सम्मेलन में महंत रामजीवन दास महाराज, श्रीमज्जगद गुरु रामानुजाचार्य, स्वामी अनंतश्याम देवाचार्य, महंत कृष्णानंद गिरि, स्वामी चैतन्य सरस्वती महाराज, महंत उद्धव महाराज, महंत राघवानंद गिरि, महंत ब्रह्मस्वरुप, महंत सेवा नंदगिरि, महंत परमानंद गिरि करनाल, महंत नारायणगिरि महाराज, महंतशरणानन्द महाराज, महंत चरणदास त्यागी, महंत कृष्ण देव, महंतरमेश गिरि, महंत दयानन्द गिरि, अद्वैतानन्द गिरि, महंत भोलागिरि शिरकत करेंगे।