पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rai News Haryana News Three Injured Including A Woman In A Road Accident

सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खरखौदा | फिरोजपुर बांगर के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के कई सदस्य घायल हो गए हैं, जिसमें एक महिला को दिल्ली के निजी हास्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वहीं घायल महिला के पति व गाड़ी चालक की शिकायत पर पुलिस ने टक्कर मारने वाली गाड़ी के चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अशोक विहार, फेस-3, गुरुग्राम निवासी जगबीर सिंह का कहना है कि शनिवार की शाम को वह गुरुग्राम से पिपली स्थित अपने रिश्तेदार के घर आ रहा था। इस दौरान कार में उसके साथ उसकी प|ी व तीन बच्चे भी थे। जब वे फिरोजपुर बांगर के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। जिससे उन सभी को काफी चोटें आई।
खबरें और भी हैं...