पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ksaula News Haryana News Three Killed And One Injured In Different Road Accidents

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलियावास और जाटूसाना क्षेत्र में हुए हादसे में गई बाइक सवारों की जान

सड़कों पर लापरवाही की वजह से हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला में हुए अलग-अलग तीन सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों घटनाओं के संबंध में केस दर्ज करने के आरोपी वाहन चालकों की तलाश शुरू कर दी है।

कसौला थाना क्षेत्र के जलियावास गांव के निकट शनिवार की रात को बाइक पर सवार कंपनी से ड्यूटी करके लौट रहे एक कर्मचारी की मौत हो गई जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। जिला अलवर के गांव बिघाना निवासी वेदप्रकाश ने बताया कि उन्होंने जलियावास गांव में परचून की दुकान की हुई है। एक औद्योगिक इकाई में कार्य करने वाला उसका साला जिला अलवर के गांव पेहल निवासी राममेहर भी उसी के पास रहता था।

शनिवार की रात को राममेहर और यूपी के जिला अलीगढ़ के चमन नगरिया निवासी अनिल के साथ बाइक से अपने कमरे पर आ रहा था। जब वह सुठानी गांव के समीप पहुंचा तो उनकी बाइक को राजस्थान नंबर की एक पिकअप के चालक ने टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को शहर के ट्रामा सेंटर में दाखिल कराया जहां चिकित्सकों ने राममेहर को मृत घोषित कर दिया। अनिल को उपचार के लिए दाखिल कर लिया गया। पुलिस ने वेदप्रकाश की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...