- Hindi News
- National
- Loharu News Haryana News Three Meter And 20 Kg Conductor Scrap Stolen From Power House Store
बिजली घर के स्टोर से तीन मीटर व 20 किलो कंडक्टर स्क्रैप चोरी
भिवानी | तोशाम रोड स्थित पुराना बिजली घर परिसर में बने बिजली निगम के स्टोर का ताला तोड़कर चाेर बिजली मीटर व 20 किलो कंडक्टर स्क्रैप चोरी कर ले गए। पुलिस ने एसडीओ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के एसडीओ अनिल कंबोल ने बताया ने बताया कि रात को चोर जेई जिले सिंह के स्टोर का ताला तोड़कर बिजली मीटर व स्क्रैप चोरी कर ले गए। लाइन मैन राजीव कुमार ने सूचना दी कि स्टोर का ताला टूटा हुआ है। सूचना पर जेई जिले सिंह व लाइन मैन भारत भूषण मौके पर पहुंचे और स्टोर की जांच की। स्टोर से तीन बिजली मीटर और लगभग 20 किलो कंडक्टर स्क्रैप गायब थी। मामले की सूचना अधिकारियों को दी गई। एसडीओ अनिल कंबोल में मामले की लिखित शिकायत पुलिस को दी।