पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonipat News Haryana News Three Youths Driving Without Helmet Bike Hit Havildar

बिना हेलमेट बाइक चला रहे तीन युवकों ने हवलदार को मारी टक्कर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

देवीलाल चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे ट्रैफिक हवलदार को बाइक सवार तीन युवकों ने टक्कर मार दी। बाइक चालक युवक बिना हेलमेट लगाए चौक की तरफ आया था। टीम ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक चालक खुद को नियंत्रित नहीं कर सका और हवलदार को सीधी टक्कर दे मारी। हादसे में हवलदार के पैर व कूल्हे में फ्रेक्चर हो गया। जबकि टक्कर मारने के बाद तीनों युवक बाइक मौके पर छाेड़कर भाग गए। घायल हवलदार को इलाज के लिए खानपुर पीजीआई रेफर किया। पुलिस जांच में पताया कि आरोपी मोहाना थाना क्षेत्र के रहने वाले है।

हवलदार वीरेंद्र झज्जर के कासनी का रहने वाला है। हवलदार वीरेंद्र ने गीता भवन चौकी पुलिस को बताया कि एसपी के आदेश पर उनकी टीम शनिवार को देवीलाल चौक पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी। उनके साथ एएसआई राजपाल, हवलदार सत्यवान और सिपाही रिंकू भी था। अचानक गीता भवन चौक की ओर से तीन युवक बाइक पर सवार होकर बस स्टेंड की ओर आए। पुलिस टीम ने उनको रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार युवकों ने तेज गति से बाइक को भगा दिया। आरोपी को रोकने गए हवलदार वीरेंद्र टक्कर मार दी। हादसे में वीरेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने घायल वीरेंद्र के बयान पर तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

पहचान का प्रयास जारी

बाइक सवार तीन युवकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है, जल्दी इनको गिरफ्तार किया जाएगा आरोपी हादसा करने के बाद मौके पर ही बाइक छोड़कर फरार हो गए है।
-कृष्ण कुमार, चौकी प्रभारी गीता भवन चौकी।

खबरें और भी हैं...