पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kalayat News Haryana News To Give Speed To Development And Welfare Schemes Ward One Is Divided Into Six Zones

विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को रफ्तार देने के लिए वार्ड एक को छह जोनों में बांटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नगर के वार्ड एक में दशकों से बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे रेलवे स्टेशन के साथ लगते आवासीय क्षेत्र में जल्द विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पालिका कार्यकारिणी ने इलाके के समग्र विकास के लिए महत्वाकांक्षी परियोजना तैयार की है। नगर पालिका चेयरपर्सन रजनी राणा द्वारा तय कार्ययोजना अनुसार पालिका प्रतिनिधियों ने आवासीय क्षेत्र की ग्राउंड रिपोर्ट जानने के लिए गहन समीक्षा की।

इसके तहत चेयरपर्सन प्रतिनिधि सलिंद्र प्रताप राणा और नगर पार्षद रणबीर सिंह ने आवासीय क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान लोगों ने बताया कि कलायत-कौलेखां मार्ग पर बंद रेलवे फाटक पर स्थित आवासीय कालोनी की गलियां दशकों से बदहाल हैं। न पानी की निकासी और न पेयजल की मजबूत व्यवस्था। स्ट्रीट लाइट और अन्य सुविधाओं का अभाव इलाके में है।

वार्ड को बांटा गया 6 जोन में: विकास को लेकर समूचे वार्ड को छह जोनों में बांटा गया है। इसमें बाबा नौगजा पीर, श्री रैदास तख्त काॅलोनी, सीता नगर, बाबा कुटिया, अनाज मंडी और सिरसा ब्रांच से रेलवे लाइन पार का इलाका शामिल है। सभी जोनों में जरूरत अनुसार गलियों के नव निर्माण, रिपेयर, पानी निकासी, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और साैंदर्यीकरण की रूपरेखा तय की गई है।

सलिंद्र प्रताप राणा ने बताया कि हरियाणा महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के समक्ष कलायत वार्ड एक के साथ-साथ संपूर्ण शहर का प्रारूप रखा गया है। वार्ड एक सजूमा रोड, रेलवे रोड, अनाज मंडी, रेलवे स्टेशन और कौलेखां लांबा खेड़ी मार्ग के साथ-साथ अन्य सामरिक दृष्टि से आवासीय-व्यवसायिक क्षेत्रों से जुड़ा है।

खबरें और भी हैं...