- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News To Go To Chandigarh Milk Majra Will Now Have To Pay An Additional 30 Rupees On Toll
चंडीगढ़ जाने के लिए अब मिल्क माजरा टोल पर देने होंगे टोल के 30 रुपए अतिरिक्त
20 किमी. एरिया वाले लोगों को हो सकती है दिक्कत
प्लाजा के अधिकारियों का कहना है कि 20 किलोमीटर के एरिया में आने वाले गांवों के लोगों को दिक्कत होगी। इनका मासिक पास 255 रुपए का बनता है। जब दोनों और का टोल एक किया है तो मासिक पास अगले माह बनेगा उसके लिए 10 से 15 रुपए अतिरिक्त चुकाने पड़ सकते हैं। लेकिन इस बारे अभी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। जो आगामी प्रक्रिया होगी, उसके बारे में नोटिस बोर्ड से सूचित किया जाएगा।
यमुनानगर | अम्बाला-चंडीगढ़ रोड पर मिल्क माजरा टोल प्लाजा जाने वाले वाहन चालकों को 30 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। अभी तक यहां दोनों साइड की टोल 120 रुपए थी। इसमें बदलाव किया गया। 75-75 यानि 150 रुपए टोल कर दिया किया गया। इसका असर वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा। टोल के एमडी एमएस सचदेवा का कहना है कि एनएचएआई की गाइडलाइन है। उसकी अनुपालना की जा रही है। एक साथ दोनों साइड की पर्ची लेने पर जहां 120 रुपए थे, ये सुविधा नहीं है। दोनों और के समान टोल कर दिया गया है। ये उनकी ओर से नहीं है। जो निर्देश मिलते हैं, उसका यहां अनुपालन किया जाता है।
राेजाना गुजरते हैं साढ़े चार हजार वाहन| यहां से राेजाना साढ़े चार हजार वाहन चालकाें गुजरते हैं। नई गाइडलाइन से प्लाजा की आमदन भी बढ़ेगी। नए निर्देशों को घाटा पूरा करने के साथ भी जोड़ कर देखा जा रहा है। जिस समय 15 दिसंबर से फास्टैग अनिवार्य किए गए। उस समय टोल से वाहनों का आवागमन कई दिन तक कम रहा। इससे प्लाजा को रोजाना डेढ़ से दो लाख रुपए का नुकसान उठाना पड़ा। ये बात प्लाजा के अधिकारियों ने खुद स्वीकार की। अब 30 रुपए ज्यादा दिए लिए जाने के पीछे घाटा पूरा करने की मंशा लग रही है। हालांकि इस बात से प्लाजा के अधिकारी इंकार कर रहे हैं। इस बारे में एनएचएआई के निर्देश कारण बता रहे हैं।