पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Cheeka News Haryana News To Increase The Number Of Students In Government Schools Byo Took Meeting Of School Heads

सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए बीईओ ने ली स्कूल मुखियाओं की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय स्योमाजरा में अगौंध, स्योमाजरा और गुहला के विद्यालय मुखियाओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बीईओ गुहला गोपीचंद ने की। गोपीचंद ने विद्यालय मुखियाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम हो रही है।

कम होती छात्रों की संख्या से शिक्षा विभाग काफी संजीदा है। उन्होंने कहा कि इस बार स्कूलों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उसमें अध्यापक-अभिभावकों के साथ बैठक करना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों का दाखिला सरकारी स्कूलों में करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि 31 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित करने के उपरांत उसी दिन अध्यापक व अभिभावकों की बैठक का आयोजन किया जाए और एक अप्रैल से ही दाखिला प्रक्रिया शुरू करें। किसी विद्यार्थी को दाखिला लेने में परेशानी न आए, उसके लिए पहले ही एसएमसी के माध्यम से दाखिला संबंधित दस्तावेजों की सूचना ग्रामीणों तक भेज दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल अपनी मौजूदा संख्या का 10 प्रतिशत तक छात्र संख्या बढ़ाने का लक्ष्य लेकर काम करें। उन्होंने बताया कि 17 मार्च से विद्यार्थी आंकलन वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं जिनमें विभागीय निर्देशानुसार अन्य विद्यालयों से अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सभी जरूरी पुस्तकें, खेल का सामान, साइंस लैब का सामान व दूसरी जरूरी चीजें हर समय मौजूद रखी जाएं। इस अवसर पर स्योमाजरा स्कूल के प्रधानाचार्य संजय गुप्ता, मुख्य शिक्षक कुलदीप नैन, एबीआरसी उपेंद्र शुक्ला, सीमा रानी, बीआरपी सुशील सैनी, सुनील दत्त, श्याम सीड़ा व नरेश कालिया भी उपस्थित रहे।

गुहला चीका| स्यू माजरा स्कूल में स्कूल मुखियाओं की बैठक लेते हुए बीईओ गोपी चंद।
खबरें और भी हैं...