- Hindi News
- National
- Dahina News Haryana News Today Dahina Will Reach Phc X Ray Van Sent From Medanta
आज डहीना पीएचसी पहुंचेगी मेदांता से भेजी गई एक्स-रे वैन
जिले की पीएचसी व सीएचसी में गुड़गांव के मेदांता अस्पताल से भेजी गई एक्स-रे वैन 12 मार्च को डहीना पीएचसी में पहुंचेगी। वहां गांव की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा निर्धारित तिथि को स्वास्थ्य संस्थाओं में ऐसे मरीजों को चिन्हित कर भेजा जाएगा, जिनको दो सप्ताह से खांसी है।
टीबी नोडल अधिकारी ने बताया कि यह एक्स-रे वैन जिला के जारी किए गए रोस्टर अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में जा रही है। वहां टीबी के संभावित मरीजों के एक्स-रे व
बलगम की सीबीनॉट मशीन द्वारा जांच करके पाए गए टीबी के मरीजों का इलाज शुरू
किया जाएगा।
बीमारियों के लक्षण भी बताए जाएंगे : इस दौरान इन बीमारियों के लक्षण भी बताए जाएंगे। यह वैन 13 मार्च को गुडियानी, 16 मार्च को मसानी, 17 मार्च को नाहड़, 18 मार्च को गुरावड़ा, 19 मार्च को मीरपुर, 20 मार्च को धारूहेड़ा, 23 मार्च को संगवाड़ी, 24 मार्च को कसौला, 25 मार्च को टांकड़ी व 26 मार्च को भाड़ावास में जाएगी।