- Hindi News
- National
- Rewari News Haryana News Today Daughters Are Increasing The Pride Of Parents In Every Field Minister
आज हर क्षेत्र में माता-पिता की शान बढ़ा रहीं बेटियां : मंत्री
सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने कहा है कि बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और हर क्षेत्र में अग्रणी रहकर माता-पिता का नाम रोशन कर रही है। हमें अपने बच्चों को घर से ही महिलाओं का सम्मान करने के संस्कार देने की जरूरत है। जागरूकता के इस समय में महिलाओं को किसी भी परिस्थिति से घबराने की बजाय उसका मुकाबला करना चाहिए।
सहकारी मंत्री बाल भवन में विश्व महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमारी बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। महिलाएं आज हर क्षेत्र में देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं और अपने सबला होने का परिचय दे रही हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से महिला अचीवर्स को संबोधित करते हुए उनको हर क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमें महिलाओं का पूरा मान सम्मान करना चाहिए तथा हमें यह बात नहीं नहीं भूलनी चाहिए कि जहां नारी का सम्मान किया जाता है वहां देवता निवास करते हैं। इस अवसर पर पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ करते हुए बुकलेट का विमोचन किया और पोषण शपथ दिलाई। रविवार से प्रारंभ पोषण पखवाड़ा के तहत 22 मार्च तक पौष्टिक आहार, स्वच्छता, स्वस्थ्यता के बारे में जागरूकता के लिए हर दिन अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन होगा। एडीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि जिला रेवाड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत उल्लेखनीय कार्य हुआ है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नाजनीन भसीन, एडीसी राहुल हुड्डा, एसडीएम रविन्द्र यादव, सीटीएम संजीव कुमार, महिला एवं बाल विकास अधिकारी संगीता यादव, वंदना पोपली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व महिलाएं उपस्थित रहीं।
महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की दी जानकारी
रेवाड़ी | होली मिलन के अवसर पर कंपनी बाग रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कंपनी बाग निवासी यशवंत चौहान के हैदराबाद में स्पेशल जज बनने और सुरेंद्र शर्मा के हरियाणा लेखा परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए बधाई दी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष पारीसा शर्मा ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में भी बताया। कवि अनपढ़ ने अपनी कविताओं के माध्यम से देश भक्ति का संचार किया। आरडब्ल्यूए के प्रधान व पूर्व पार्षद भूपेंद्र गुप्ता ने जल बचाओ जीवन बचाओ की शपथ दिलाई। इस मौके पर मधुसूदन एडवोकेट, एसएस सुंदरम, प्रदेश सह संयोजक दीपक मंगला, अशोक डाटा, रिंकू अग्रवाल, राम एडवोकेट, ईश्वर, प्रशांत यादव, देशराज यादव, डॉ. पीसी सिंगला, डॉ. बीएल गोयल, एडवोकेट प्रवेश हरित, चंद्र प्रकाश यादव, नीरज यादव, मुकुल मित्तल, श्रीचंद शर्मा, विद्या चौहान, मेजर राजेंद्र सिंह, रामचंद्र यादव, पूर्व पार्षद बलजीत यादव, राकेश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, केके शर्मा, महेंद्र शर्मा व जितेंद्र यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विश्व महिला दिवस पर बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं।
महिलाओं को सम्मानित करते मंत्री डॉ. बनवारी लाल व एडीसी राहुल हुड्डा।