- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Today The Weather Will Be Clear But There Is A Possibility Of Cloud Cover In The Evening
आज मौसम साफ रहेगा लेकिन शाम को बादल छाने की संभावना
कैथल| मौसम विभाग के अनुसार दस मार्च को सुबह मौसम साफ रहेगा, लेकिन बाद दोपहर हलके बादल छा सकते हैं। अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा। इसके बाद 11 मार्च से 14 मार्च तक फिर से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बन रही है। बरसात के कारण तापमान कम से कम तीन डिग्री तक कम हो सकता है। इससे मौसम में एक बार फिर से ठंडक बढ़ेगी। बरसात की संभावनाओं को देखते हुए किसान चिंतित हैं। किसान कृष्ण कुमार ने बताया कि इस बार मौसम लगतार किसानों के खिलाफ चल रहा है। अभी तक गेहूं की फसल बेहतर स्थिति में थी। पकने की कगार पर इस प्रकार हवाओं के साथ बारिश होना किसान के लिए सबसे बड़ी परेशानी हैं।