- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News Today Will Be Shown How To Protect Against Earthquake
आज दिखाया जाएगा भूकंप आने पर कैसे करें बचाव
लघु सचिवालय परिसर में आपदा प्रबंधन को लेकर 12 मार्च को दोपहर बाद तीन से चार बजे तक भूकंप की मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान पुलिस, रेडक्रॉस, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड व अन्य संबंधित विभागों को भूकंप से प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी। ठीक 3 बजे भूकंप का सायरन बजेगा।
डीसी अजय कुमार बुधवार को डीआरडीए सभागार में मॉक ड्रिल को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दी। डीसी ने कहा कि आमतौर पर भूकंप, बाढ़ आदि की प्राकृतिक आपदाएं आती हैं। प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रभावित लोगों की मदद की जाती है। इस दौरान जान-माल के नुकसान को रोकना जरूरी होती है, जिसे आपदा प्रबंधन कहते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की जानकारी होना जरूरी है अचानक ऐसा होने पर उस स्थिति से निपटा जा सके। डीसी ने बताया कि 12 मार्च को लघु सचिवालय परिसर में शाम तीन से चार बजे तक भूकंप की मॉक ड्रिल का दृश्य दिखाया जाएगा। शाम 3 बजे लघु सचिवालय परिसर में भूकंप के आने का सायरन बजेगा। उसी समय लघु सचिवालय परिसर में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने बचाव के लिए डीसी कार्यालय के सामने पार्क में एकत्रित होंगे। इसी दौरान भूकंप प्रभावित लोगों के बचाव के लिए एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वैन आदि गाड़ियां खड़ी होंगी। फायर ब्रिगेड व रेडक्रास के वालंटीयर लघु सचिवालय में भूकंप से प्रभावित लोगों को इमारत से बाहर निकालने का कार्य करेंगे। घायल व्यक्तियों को यहीं पर प्राथमिक उपचार दिया जाएगा और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को रेफर किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि मॉक ड्रिल के दौरान भूकंप का दृश्य नजर आना चाहिए और राहत कार्य गंभीरता व सावधानी के साथ करें।
भिवानी। डीआरडीए सभागार में मॉक ड्रिल को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते डीसी अजय कुमार।