पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Today Will Be Sunny Tomorrow Will Be The Chance Of Drizzle

आज खिली रहेगी धूप, कल बूंदाबांदी के आसार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिले में सोमवार को मौसम खुशनुमा रहा। दिन में अच्छी खासी धूप रही और अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व रात का न्यूनतम पारा 16 डिग्री रहने से मौसम साफ रहेगा। बुधवार को दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है।

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का न्यूनतम पारा 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम पारा 27 डिग्री व न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। बुधवार को अधिकतम तापमान डिग्री 27 डिग्री रहने की उम्मीद है जबकि रात का न्यूनतम पारा 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, लेकिन दोपहर बाद क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है। इसके बाद गुरुवार को मौसम एकदम साफ हो जाएगा। दिन में तेज धूप रहने से अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा। दिन का पारा बढ़ने से लोगों को गर्मी महसूस होगी। फसलें भी जल्द पकने लग जाएंगी।

खबरें और भी हैं...