पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pai News Haryana News Told About Nutritious Diet On Women And Nutrition Day

महिला व पोषण दिवस पर बताया पौष्टिक आहार के बारे में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजौंद| सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोषण दिवस पखवाड़ा एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। पखवाड़ा के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। आशा वर्कर कविता ने बताया कि आठ से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा दिवस मनाया जा रहा है। ग्राम स्तर पर सभाएं आयोजित की जाएंगी। पोषण का सही अर्थ है पौष्टिक आहार है। प्रदेश के सभी गांवों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर कुपोषण को कम करना तथा समानता पर विशेष बल बारे जागरूक किया जाएगा। हरिजन चौपाल में आशा वर्करों ने महिलाओं को पोषण के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर होशियार सिंह, पार्षद शेखर, कविता, बेबी, नीशु, शकुंतला, माया, सुमित्रा, राजरानी, ऊषा, शीला, रेणु, रीना, मोहन कुमारी, सीमा व सोनिया मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...