विद्यार्थियों को कोरोना वायरस के बारे में बताया
झज्जर | एचआर ग्रीन फील्ड्ज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रागंण में शनिवार को कोरोना वायरस के बारे में बताया। प्रधानाचार्य एमएस गुलिया के अनुरोध पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अशोक वर्मा ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार भयमुक्त रहकर कोरोना वायरस से लड़ना है। जब तक हो सके हाथों को साफ रखें, हाथों को जेब में रखें, छींक के बाद नाक लाल होना, गर्दन अकड़ जाना, लगातार बुखार आना जैसे लक्षण हों तो बिना डरे अस्पताल जाएं।