पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के विषय में बताया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों का सात दिवसीय शिविर का रविवार को दूसरा दिन रहा। इस शिविर में इकाई एक की छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी रीना तथा इकाई दो के स्वंयसेवकाे ने कार्यक्रम अधिकारी श्रीकृष्ण दूहन के निर्देशन में गांव कैमलगढ़ में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान पर रैली निकाली। हर्टफुलनेश मेडिटेशन केन्द्र, रोहतक के रामेश्वर तथा उनकी टीम ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के विषय में बताया। दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने रैली के माध्यम से गांव के लोगों को जागरूक किया। सायंकालीन सत्र में महाविद्यालय के वाणिज्य प्राध्यापक दीपक ने कोरोना वायरस और आर्थिक संकट पर विस्तार व्याख्यान दिया। दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों को कोरोना वायरस के बचाव के लिए बरते जानी वाली सावधानियों के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। स्वयंसेवकों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर सामूहिक चर्चा की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया। जिसमें दोनों इकाइयों के स्वयंसेवकों ने गीत, भजन एवं चुटकले सुनाकर मनोरंजन किया।

खबरें और भी हैं...